बागेश्वर, अप्रैल 4 -- कांडा। पृथक कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने कहा कि ब्लॉक की मांग उनकी सबसे पुरानी मांगों में एक है। लगातार संघर्ष के बाद भी उनकी मांग आज तक नहीं मानी गई है। इस बार मांग मनवाकर ही दम लेंगे। कालिका मंदिर में शनिवार को आंदोलन से जुड़े लोग पहुंचे। विनोद कुमार, गणेश प्रसाद तथा बलवीर भंडारी क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर पंकज कुमार, अशोक जोशी, दरपान सिंह, भाष्कर जोशी, बबलू कांडपाल, गौरव धपोला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.