विनेश फोगाट मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ दो हफ्ते में फैसला करे: कोर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से कहा कि वह पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता व एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर दिए गए कारण बताओ नोटिस पर दो हफ्ते में फैसला करे। न्यायूमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने फोगाट की उस याचिका पर कार्यवाही बंद कर दी, जिसमें कारण बताओ नोटिस के साथ-साथ भारतीय कुश्ती महासंघ की चयन संबंधी नीति और परिपत्र को चुनौती दी गई थी। यह कार्यवाही तब बंद की गई जब कुश्ती महासंघ के वकील ने कहा कि एशियन गेम्स के चयन संबंधी ट्रायल में शामिल होने से जुड़ी उनकी शिकायत अब बेमानी हो गई है। याचिका का निपटारा करते हुए न्यायाधीश ने आदेश दिया कि दो हफ्ते के अंदर नौ मई के कारण बताओ नोटिस पर फैसला करें व याचिकाकर्ता तथा अदालत को इसकी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.