नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी का उचित मौका मांग रही विनेश फोगाट की याचिका पर फैसला देने से पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की चयन नीति का अध्ययन करेगा। विनेश ने 14 मई को अदालत की शरण ली और डब्ल्यूएफआई से जारी विवाद के बीच राष्ट्रीय कुश्ती चयन प्रक्रिया से बाहर किए जाने को चुनौती दी। विनेश पिछले सप्ताह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा पहुंची थीं। वह इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी करने वाली थीं लेकिन महासंघ ने उन्हें पहले कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कहा। इसके बाद विनेश ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा एक करीबी सूत्र ने कहा, ''सुनवाई के दौरान अदालत ने विनेश को महासंघ द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए कहा।'' उ...