विनीत हत्याकांड के चार फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के रेड़मा क्षेत्र के निवासी विनीत तिवारी की हत्या मामले में फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चिपकाया है। शहर थाना पुलिस ढोल-नगाड़े और माइक के साथ आरोपियों के घर पहुंची तथा सार्वजनिक रूप से इश्तहार तामील किया। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, रौशन तिवारी और प्रशांत तिवारी के विरुद्ध पहले से नामजद प्राथमिकी कराई गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। न्यायालय से इश्तहार निर्गत होने के बाद पुलिस ने उनके घरों पर इसे चिपकाया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी एकराम कुरैशी के घर पर चिपकाया गया इश्तहार माइक के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा शहर थाना में आत्मसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.