विनीत हत्याकांड के आरोपियों की जमानत खारिज
गाजीपुर, अगस्त 1 -- गाजीपुर। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय हत्याकाण्ड में आरोपी शिवम दूबे और सौरभ तिवारी की ओर से एडीजे शक्ति सिंह की कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत खारिज कर दिया। इस मामले में अन्य अभियुक्तों की भी जमानत कोर्ट खारिज कर चुका है। बता दें कि 29 मई की रात को होटल बिन्दु के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं जिनमें शिवम दूबे और सौरभ तिवारी भी शामिल हैं। इन दोनों की ओर से एडीजे शक्ति सिंह की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। कोर्ट ने आदेश में कहा कि विवेचना के दौरान इन दोनों अभियुक्तों की मामले में संलिप्तता पायी गयी है। सीडीआर में अंकित टावर लोकेशन के परीक्षण से घटना के समय, उसके पूर्व अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.