गाजीपुर, जून 29 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी शंकर पांडेय के दो भाइयों को घाट स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों भाई हत्या की साजिश में शामिल थे। पुलिस ने सोमवार को दोनों कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस शंकर पांडेय के पिता को भी जेल भेज चुकी है। बता दें कि अष्टभुजी कालोनी निवासी होटल बिन्दु के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की 29 मई की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- अपहरण मामले में शंकर पांडेय के खिलाफ होगी कुर्की की उद्धोषणा मामले में 'कटरा गैंग' के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।...