विनीत हत्याकांड: नोटिस का जवाब देने को मिला एक सप्ताह का समय
गाजीपुर, जून 19 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। विनीत हत्याकांड में नामजद एक लाख के इनामी कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय के खिलाफ बिना नक्शा स्वीकृति के ही विनियमित क्षेत्र में मकान बनाने के मामले में शुक्रवार को भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। वहीं मुठभेड़ में मारे गए कमलेश के भाई संजय बिंद ने नक्शा पेश करने के लिए समय मांगा। एसडीएम ने संजय को एक सप्ताह का समय देने के साथ ही शंकर को भी स्पष्टीकरण के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया। बता दें कि विनीत राय हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय और मुठभेड़ में मारे गए कमलेश बिंद के भाई संजय बिंद को प्रशासन ने आठ जून को बिना नक्शा स्वीकृति के विनियमित क्षेत्र में घर बनाने पर नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। यह भी पढ़ें- परिजन बोले, आरोपी का मकान ध्वस्त किया जाए प्रशासन ने यह भी चेताया था कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.