विनीत हत्याकांड: एनकाउंटर मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट
गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या में नामजद आरोपी कमलेश चौधरी के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग से की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव की शिकायत पर आयोग ने मामले में जिलाधिकारी से विस्तृत जांच कर 18 अगस्त तक रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि कमलेश चौधरी की मुठभेड़ सही नहीं है। इसकी स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रभावी जांच कराई जाए। शिकायत में मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को कहा है कि वह शिकायत में वर्णित तथ्यों की आवश्यक जांच कराएं। जांच प्रक्रिया में शिकायतकर्ता को भी शामिल कर अपनी रिपोर्ट 17 अगस्त 202...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.