गाजीपुर, जून 2 -- सैदपुर। नगर के पक्का घाट स्थित हलुवाई संघ मंदिर परिसर में हिंदू जनजागृति समिति की ओर से हर घर योद्धा अभियान के तहत सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर सात जून तक प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे और शाम पांच से सात बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन 86 युवक, युवतियों और महिलाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में मार्शल आर्ट, कराटे, लाठी-काठी और परिस्थितिजन्य आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समिति के उत्तर प्रदेश और बिहार समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने बताया कि शिविर के माध्यम से युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विनीत हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को दो दर्जन से पू...