विनीत सिंह बने भाकियू स्वतंत्र के जिलाध्यक्ष
कन्नौज, जुलाई 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सौरिख क्षेत्र के हरिभानपुर गांव निवासी विनीत सिंह को कन्नौज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने उन्हें नियुक्ति प्रमाणपत्र सौंपते हुए किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर बन्टू चौहान, सुरजीत सिंह, प्रवेंद्र सिंह, राहुल सेंगर, पवन सेंगर और आशीष गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.तरुण शर्मा एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनीत सिंह का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास बैंक समिति में अजय निर्विरोध निर्वाचित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.