कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नामी विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री देने के मामले में गिरफ्त में आए आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग रहे हैं। हाल ही में नोएडा से पकड़कर लाए जाने के बाद जेल गए विनीत ने पुलिस को बताया है कि वह कई बिचौलियों के संपर्क में था। उसने नोएडा, हापुड़ और अलीगढ़ के बिचौलियों के नाम भी कबूलते हुए बताया है कि ये लोग अलग-अलग राज्यों में छात्रों से संपर्क कर मोटी रकम लेकर डिग्रियां उपलब्ध कराते थे। पुलिस की एसआईटी टीम जल्द ही तीनों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है। फिलहाल गुपचुप तरीके से इनके बैंक खातों और कॉल डिटेल्स और विश्वविद्यालयों से उनके संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही हैं। खुलासे के लिए बनी एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपितों से पूछताछ में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.