विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार आरोपी रौशन तिवारी ने किया थाना में सरेंडर
पलामू, अगस्त 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी रौशन तिवारी ने सोमवार सुबह में शहर थाना में सरेंडर कर दिया है। मेदिनीनगर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस के दबाव में आकर विनीत हत्याकांड के आरोपी रौशन तिवारी अपने परिजनों के साथ सुबह करीब 6:30 बजे शहर थाना पहुंच कर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। 25 अप्रैल 2026 को शहर थाना क्षेत्र के रेडमा निवासी विनीत तिवारी का उसके घर के समीप से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन उसका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसंधान में मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में चर्चित अपराधी प्रदीप तिवारी उर्फ महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.