पलामू, जुलाई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड मामले के फरार आरोपी सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा गया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गठित विशेष टीम ने झांसी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रशांत तिवारी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि जमीन विवाद के कारण विनीत तिवारी की हत्या की गई थी। उसने पुलिस को बताया कि प्रदीप तिवारी एवं अन्य लोगों विनीत तिवारी की गमछे से गला दबाकर हत्या की गई थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: चालक का गायब मोबाइल तलाश रही पुलिस, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज पुलिस अधीक्षक...