पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रेड़मा निवासी विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर मेदिनीनगर की महापौर अरुणा शंकर ने रविवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि घटना को आठ दिन बीत जाने के बाद भी परिवार न्याय की प्रतीक्षा में है, जो प्रशासनिक और सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी के अंदाज में कहा कि अगर समय रहते समाज और नेतृत्व ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो यह चुप्पी इतिहास में सवालों के घेरे में दर्ज होगी। महापौर ने कहा कि इस जघन्य हत्या ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर किया है, बल्कि समाज के प्रभावशाली नेताओं की चुप्पी भी चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- मधु मिश्रा हत्याकांड की एसएसपी ने की जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा उन्होंने सवाल उठाया कि कठिन समय में समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.