विनीत जंगपांगी और तनिष्क भंडारी का गढ़वाल राइफल्स में चयन
हल्द्वानी, जून 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। स्टेडियम छात्रावास के प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम के सदस्य रह चुके विनीत जंगपांगी और तनिष्क भंडारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गढ़वाल राइफल्स ने स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत नियुक्ति प्रदान की है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से हल्द्वानी स्टेडियम, जिला खेल कार्यालय और खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र में फुटबॉल को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर खेल विभाग की ओर से उप निदेशक खेल कुमाऊं रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, फुटबॉल कोच किशोर पाल, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, तिलोक जीना, सहायक कोच उमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.