चम्पावत, सितम्बर 6 -- सतीश जोशी, चम्पावत। भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं मंडल सह संयोजक और बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड प्रबंध कमेटी की निर्विरोध संचालक बनीं। वे चौथी बार बैंक की प्रबंध कमेटी की संचालक निर्वाचित हुईं हैं। इसके अलावा वर्ष 2004 में विनीता फर्याल पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक संचालक की 13 सीटों में से आठ में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों को कवर करने वाले पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक लिमिटेड पिथौरागढ़ की प्रबंध कमेटी में कुल 13 संचालक हैं। 12 विकासखंड से एक-एक सीट के अलावा एक सीट विशेष समितियों की है। यह भी पढ़ें- Champawat News: क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी 13 संचालकों में से चम्पा...