समस्तीपुर, फरवरी 4 -- विभूतिपुर। प्रखंड परिसर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में विभूतिपुर परियोजना अंतर्गत बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड इकाई की बैठक टूना कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पिछली कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी 29 सदस्यीय बनाई गई है। जिसमें विनीता कुमारी को पुन: प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वही डैजी श्री को महासचिव और प्रतिमा कुमारी को सचिव एवं रूपम कुमारी को सह सचिव बनाया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सीता देवी उपाध्यक्ष में टूना कुमारी, सुर्मिला कुमारी का चयन किया गया। इसके अलावे अन्य सभी कार्यकारणी के सदस्य बनाये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.