विनिश्चय सागर महाराज का खेकड़ा में हुआ मंगल प्रवेश
बागपत, जून 13 -- खेकड़ा। जैन संत आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने शुक्रवार को अपने ससंघ के साथ बड़ागांव से खेकड़ा के लिए विहार किया। नगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों, जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच उनका भव्य स्वागत कर आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल बना दिया। आचार्य श्री का मंगल प्रवेश प्रात: महावीर दिगंबर जैन मंदिर, जैन कॉलेज रोड पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उनके दर्शन और स्वागत के लिए उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आचार्य विनिश्चय सागर महाराज खेकड़ा प्रवास के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- जैन मंदिर के स्थापना दिवस पर धार्मिक आयोजन शुरु इस दौरान समाज के लोगों को उनके नियमित प्रवच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.