पटना, मार्च 24 -- बिहार विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य अरुण कुमार सिन्हा सेवानिवृत्त हो गए। वे तीन साल तक विनियामक आयोग के सदस्य रहे। 65 वर्ष उम्र होने के बाद वे सेवानिवृत्त हुए हैं। 1984 में बतौर सहायक अभियंता बिजली बोर्ड (अब कंपनी) में सेवा शुरू करने वाले अरुण सिन्हा विभिन्न पदों पर रहे। वे संचरण, वितरण, उत्पादन प्रक्षेत्र में विभिन्न पदों पर रहे। संयुक्त सचिव का भी कामकाज संभाला। प्रोन्नत होते हुए वे 2018 में ट्रांसमिशन कंपनी में निदेशक रहे। पांच साल तक वे इस पद पर रहने के बाद ही विनियामक आयोग में सदस्य बनाए गए थे। बिजली कंपनी की याचिका पर सुनवाई के दौरान आयोग के सदस्य रहते हुए अरुण सिन्हा ने जनहित में कई ऐसे फैसले दिए जो लोगों के लिए लाभकारी साबित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...