लखनऊ, अक्टूबर 13 -- स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने विनियमितीकरण न किए जाने और ठेके पर कर्मचारियों की नियुक्तियों के विरोध में सोमवार को आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। मिश्रा ने स्वयं कर्मचारियों को घूम-घूमकर काली पट्टी बांधी और आंदोलन की शुरुआत की। इस दौरान कर्मचारियों ने विनियमितीकरण करो, ठेकेदारी खत्म करो जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन का पहला चरण है, जो चेतावनी स्वरूप है। यदि सरकार ने जल्द स्थायीकरण की दिशा में कदम नहीं उठाए, तो प्रदेश भर में हड़ताल और कार्यबंदी की जाएगी। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.