बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के प्रस्तावित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय प्रकरणों से संबंधित पूर्ण विवरण के साथ आख्या आज शाम तक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मंगलवार को अधिकारियों की मीटिंग के दौरान डीएम ने बताया कि विनियमन समीक्षा समिति द्वारा बिजनौर में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोटोकॉल का पालन, संपदा पोर्टल पर संपत्ति का विवरण, भ्रष्टाचार सहित अन्य संबंधित प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बैठक के संबंध में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबन्धित प्रकरणो...