प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- खनन निरीक्षक मनोज कुमार ने बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईंट भट्ठा संचालित करने पर लालगंज के ग्राम मेढ़ावा में गोविन्द ब्रिक फील्ड का टिपर जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठे की संचालिका महिमा सिंह ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 में बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईंट भट्ठा संचालित किया है। जिससे राजस्व की क्षति हो रही थी। कई बार नोटिस देने के बाद भी विनियमन शुल्क जमा नहीं करने पर नायब तहसीलदार रामपुर खास तहसील लालगंज, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर एक अदद टिपर मिट्टी से लदी हुई जब्त कर थाना लालगंज के सुपुर्द कर दिया गया। खबर-नीरज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...