गाजीपुर, जून 6 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार से शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मिलने पहुंचे। उन्होंने अष्टभुजी कालोनी में जाकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। अजय राय ने कहा कि विनीत राय की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है और पुलिस पहले मिली धमकियों के बावजूद कार्रवाई करने में पूरी तरह विफल रही। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों के साथ मिलकर काम करने का भी आरोप लगाया। बता दें कि 29 मई की देर रात होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर कर दिखाए पुलिस: संजय शनिवार को अजय राय पीड़ित परिवार से मि...