विनित हत्याकांड: तीन नामजद आरोपियों का नहीं मिल रहा सुराग
गाजीपुर, जून 9 -- गाज़ीपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या में नामजद एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी के मारे जाने के बाद कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय और उसके साथी आलोक व सोनू पुलिस के लिए मुसीबत बने हैं। पुलिस की चार टीमों के साथ ही एसटीएफ भी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगी है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। तीनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। बता दें कि 29 मई की देर रात होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार नामजद आरोपियों में एक आरोपी कमलेश चौधरी मुठभेड़ में ढेर हो चुका है। 'कटरा गैंग' का सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव पर भी एक-एक लाख का इनाम है। अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए गाज़ीपुर पुलिस की चार टीमों के साथ एसटीएफ भी लगी है। बिहार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.