विनिता गुड़िया बनीं गुमला जिला समन्वयक
गुमला, सितम्बर 6 -- सिसई। 25 दिसंबर को रांची में प्रस्तावित महामना मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह को लेकर महामना परिवार, झारखंड ने बैजनाथ जालान महाविद्यालय, सिसई की सहायक प्राध्यापक प्रो. विनिता गुड़िया को गुमला जिला समन्वयक मनोनीत किया है। महामना परिवार झारखंड के संयोजक डॉ. विमलेंदु कुमार त्रिपाठी ने उनका मनोनयन किया। समन्वयकों को जिले में महामना परिवार के सदस्यों और बीएचयू के पूर्व छात्रों से संपर्क कर समारोह में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी जानकारी डॉ. पारंगत खलखो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.