वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा के ए ब्लॉक के दूसरे तल पर दक्षिण भारतीय 28 वर्षीय युवक की लाश मिली। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस आरंभिक जांच के आधार पर आत्महत्या बता रही है। पुलिस के अनुसार कई जगह ब्लेड से कट के निशान हैं। गले पर भी कटने के निशान हैं। पुलिस के अनुसार एक डायरी में सॉरी लिखा नोट भी मिला है।ए ब्लॉक के दूसरे तल पर दाहिने तरफ एक खाली शॉप है। इसके बाएं तरफ पोर्च है, जिसपर एसी के आउटडोर उपकरण और कुछ कबाड़ के हिस्से पड़े हैं। इसी के बीच पीठ के बल एक युवक का शव मिला था। सूचना पर सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा और एसओजी की टीम, फॉरेंसिक टीम पहुंची। थोड़ी देर में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी चेतगंज शुभम सिंह पहुंचे। युवक के गले पर ...