लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- पलियाकलां। नगर के गुरुकुल एकेडमी एक मेधावी छात्र विनायक बंसल ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की। भौतिक,रसायन व गणित जैसे विषयों में 99.79 परसैंट प्राप्त कर विनायक ने अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय में विज्ञान विषयों के विशेष शिक्षण को धन्यवाद तथा जानकारी देते हुए विनायक ने बताया कि कक्षा 12 की परीक्षाओं के बाद वे जेईई एडवांस के लिए तैयारी करेंगे। विद्यालय प्रबंधक मुकेश अग्रवाल व अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने विनायक व उसके माता-पिता को बधाई दी तथा कहा कि विद्यालय बच्चों को उनकी रुचियों व क्षमताओं के अनुसार उनका मार्गदर्शन करने व सफलता सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.