नई दिल्ली, जून 18 -- द्रिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं आज के दिन की पूजा या व्रत बिना विनायक चतुर्थी कथा के पाठ किए बिना तो अधूरी ही है। यहां पढ़ें आज के व्रत की कथा।प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत की कथा पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती नर्मदा नदी के किनारे बैठे थे। समय बिताने के लिए माता पार्वती ने भगवान शिव को चौपड़ खेलने के लिए कहा। भगवान शिव चौपड़ खेलने के लिए तैयार हो गए। हालांकि समस्या ये थी कि खेल में जीत-हार का फैसला अब कौन करेगा? तब भगवान शिव ने कुछ तिनकों से एक बच्चे का पुतला बनाया और उसमें प्राण डाल दिए। उन्होंने उस बालक से ...