कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के रामपुर स्थित मैथ माइंड एकेडमिकल स्कूल के दो छात्रों का सैनिक स्कूल में चयन होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार ने दोनों बच्चों को स्कूल में मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर के सुधीर कुमार तिवारी का बेटा विनायक तिवारी का चयन उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल और उत्कर्ष अवस्थी का बेटा शाश्वत अवस्थी का चयन अखिल भारती सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। दोनों बच्चे मैथ माइंड एकेडमिकल स्कूल के छात्र हैं। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र अवस्थी, नादान, शिवकुमार दुबे, शालिनी अवस्थी, राजेश तोमर, देवेंद्र यादव, अंशुमान राठौर, सबनम तिवारी, वंदना तिवारी, प्रांजल सेंगर, निधि शुक्ला, पूजा दुबे, शिखर मिश्रा आदि ने बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...