विनायकपुर में युवक को पीटकर बाइक में लगाई आग
कानपुर, जून 13 -- कल्याणपुर। विनायकपुर में पेट्रोल भराने जा रहे बाइक सवार को रोककर इलाके के युवकों ने पीट दिया। युवक ने मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गुस्साए युवकों ने उसकी बाइक को ईंटों से कूचकर आग लगा दी। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विनायकपुर पानी की टंकी के पास रहने वाले शिवराम राजपूत शुक्रवार देर रात अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए अवधपुरी के पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी दौरान इलाकाई युवकों ने उन्हें घेर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बाइक छोड़कर शिवराम मौके से जान बचाकर भागे। यह भी पढ़ें- पेट्रोल भराने के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का आरोप हमलावरों ने बाइक को पहले ईंटों से कूचा फिर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। बाइक पूरी तरह से जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.