रांची, अक्टूबर 5 -- रांची। महानगर काली पूजा समिति की रविवार को बिहार क्लब में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। विनय सिंह को लगातार नौवीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता शंकर दुबे ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी नंद किशोर सिंह चंदेल ने निभाई। अध्यक्ष चुने जाने के बाद विनय सिंह ने कहा कि रांची महानगर काली पूजा समिति हर वर्ष नई पूजा समितियों को अपने साथ जोड़ती आ रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महानगर के अंतर्गत आनेवाली सभी समितियों की समस्याओं के निदान के लिए समिति लगातार कार्य करती रहेगी। मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि कानून के दायरे और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा का आयोजन करना है। कहा कि समिति जिला प्रशासन और सरकार से निरंतर वार्ता कर पूजा से संबंधित हर समस्या का निदान करने का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.