रांची, नवम्बर 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह की जमानत याचिका पर 26 नवंबर को सुनवाई होगी। बुधवार को प्रार्थी की ओर से समय मांगे जाने के बाद जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने 26 नवंबर को सुनवाई निर्धारित की। ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के खिलाफ एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसीबी के अनुसार, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम हैं। यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है। इसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 व 848 है, जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.