बगहा, सितम्बर 30 -- बेतिया। लौरिया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर मंगलवार को लौरिया विधायक विनय बिहारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। विधायक ने जिलाधिकारी तरनजोत सिंह से मुलाकात का इंतजार किया। अपराह्न करीब पांच बजे तक डीएम से मुलाकात नहीं होने के बाद विधायक कलेक्ट्रेट के पोर्टिको में गमछा बिछाकर धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों तक राहत नहीं पहुंच रहा, BJP विधायक विनय बिहारी ने खोला मोर्चा; सीएम सम्राट से की यह मांगधरने का कारण धरने पर बैठने के बाद विधायक विनय बिहारी ने कहा कि अब वे मुख्यमंत्री के आने तक धरने पर बैठे रहेंगे। इससे पहले कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्होंने कहा था कि वे जिलाधिकारी से मुलाकात कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे। इधर देर शाम को उनके सम...