विनय भेजे गए तिकुनिया, रविंदर कोतवाली सदर
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- लखीमपुर। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी ने तबादले किए हैं। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पांडेय को सदर कोतवाली और यूपी 112 से विनय सिंह को अपराध निरीक्षक के पद पर कोतवाली तिकुनिया भेजा है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि अपराध निरीक्षक इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव को कोतवाली गोला, गोला से संतोष कुमार को कोतवाली निघासन, शारदानगर से इंसाफ अली को थाना फरधान, मझगईं से आलोक कुमार सिंह को थाना पसगवां मैगलगंज से अखिलेश गंगवार को थाना मितौली दिनेश तिवारी को निघासन से मैलानी थाना का अपराध निरीक्षक बनाया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.