रांची, अप्रैल 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित विनय बागीचा वन में शनिवार की रात आग लग गई, जिसमें कई छोटे पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम दिया होगा। जंगल में आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीओ राजकुंवर सिंह और बेड़ो पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ राजकुंवर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सीओ, पुलिस जवानों और स्थानीय युवाओं के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉर्पियो बाल-बाल बची मौके पर सीओ राजकुंवर सिंह ने कहा कि संभवतः शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि...