बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जिसमें प्रभारी निरीक्षक लालगंज शामिल हैं। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक विनय कुमार पाठका को प्रभारी एएचटीयू शाखा से प्रभारी निरीक्षक लालगंज बनाए गए हैं। पुलिस लाइन से निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम को प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक लालगंज से अपराध शाखा में भेजा गया है। इसके साथ थाना दुबौलिया से एसआई अजय यादव को प्रभारी चौकी जेलगेट, पुरानी बस्ती से एसआई जालंधन प्रसाद को प्रभारी चौकी देईडीहा दुबौलिया तथा प्रभारी चौकी देईडीहा रतीश चंचल को प्रभारी चौकी सिकन्दरपुर बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...