विनय पांडेय को बीडीओ सह सीओ के प्रभार से किया मुक्त
देवघर, मई 17 -- पालोजोरी। तीन दिन पूर्व पालाजोरी के बीडीओ सह सीओ के रूप में अतिरिक्त प्रभार लेने वाले मधुपुर के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय को डीसी ने बीडीओ सह सीओ के पद से प्रभार मुक्त कर दिया गया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने 12 मई को निकाले अपने कार्यालय निर्देश को निरस्त करते हुए एक बार फिर सारठ बीडीओ चंदन कुमार सिंह को पालोजोरी के प्रभारी बीडीओ व कृष्ण चंद्र मुंडा को प्रभारी सीओ के रूप में पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा व चंदन कुमार सिंह ही 3 दिन पूर्व तक के प्रभारी सीओ व बीडीओ के रूप में कार्य कर रहे थे, लेकिन मात्र तीन दिन बाद ही एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय को प्रभार मुक्त करना सबों के समझ से बाहर है। यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार ने मंत्रियों के बाद जिलों में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.