विनय चौबे को जमानत के लिए करना होगा इंतजार
रांची, मई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को जमानत के लिए इंतजार करना होगा। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि निर्धारित की है। लगभग एक वर्ष से जेल में बंद विनय चौबे ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पूर्व 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.