मुंगेर, मार्च 25 -- ​मुंगेर, निसं। बिहार प्रदेश कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बरियारपुर निवासी विनय कुमार गुड्डू को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित द्वारा किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद विनय कुमार गुड्डू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार के भीतर इस समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ेगी और संगठन को नई धार मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को कांग्रेस से जोड़ने का काम कर...