देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विनय(144 रन)और विवेक(114 रन)के शानदार शतक की बदौलत ब्रदर्स क्लब ने सोमवार को देहरादून अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट लीग में गलैंट क्रिकेट क्लब पर 109 रनों से जीत दर्ज की।डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में ब्रदर्स क्लब और गलैंट क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले खेलते हुए ब्रदर्स क्लब ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन बनाएं। विवेक यादव ने 114 और विनय ने 144 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गलैंट क्रिकेट क्लब की ओर से भूपी ने दो, किशन सिंह, अस्मित कुमार, साहिल मंसूरी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गलैंट क्रिकेट क्लब की टीम 32.2 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन ही बना पाई। जिसमें साहिल मंसूरी ने 69, अस्मित कुमार ने 55, शांतनु नेगी ने 46 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। ब्रदर्स क्लब के लिए विनय और र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.