विनय और आंचल का हुआ अंतिम संस्कार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बुढ़ौरा कुम्भापुर गांव में मंगलवार रात सुसाइड करने वाली युवती और युवक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस बल तैनात रहा। मामले में दूसरे दिन भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा कुम्भापुर गांव निवासी रामआसरे गौतम की 23 वर्षीय बेटी आंचल गौतम शादी के बाद ससुराल से लौटकर तीन माह से मायके में रह रही थी। मंगलवार उसने घर में पंखे के चुल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ ही देर बाद पड़ोस के रामदेव गौतम के 25 वर्षीय पुत्र विनय कुमार गौतम ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। विनय गौतम के शव का पोस्टमार्टम बुधवार शाम हुआ तो परिजन उसे लेकर सीधे प्रयागराज चले गए। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.