मधुबनी, अगस्त 19 -- रहिका। जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के पौना गांव निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया डीजीपी नियुक्त किए जाने पर जिले एवं प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। 1990 बैच के आईपीएस मिश्रा लंबे समय से केंद्र और राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पौना, अरेर, रहिका, मधुबनी और बेनीपट्टी में परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर बधाई दी। डीजीपी श्री मिश्र पौना गांव निवासी प्रो.लेखनाथ मिश्र के पुत्र हैं। इनके बड़े भाई भाई आशुतोष मिश्र भी आयकर कमिश्नर तथा पत्नी ममता मिश्रा हाईकोर्ट कटक में एडवोकेट हैं। यह भी पढ़ें- बोकारो में डीआईजी सीआईएसएफ रहे बिनयतोष मिश्रा बने ओडिशा के डीजीपी सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने कहा कि मिश्रा की ईमानदारी और कार्य कुशलता से ओडिशा पुलिस को...