जमशेदपुर, मार्च 29 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर में शनिवार को 70वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कुल 530 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्री प्रदान की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण रहे आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ संदीप बख्शी, जो एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र हैं। उन्हें संस्थान का सर्वोच्च सम्मान सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस प्रदान किया गया। यह पुरस्कार औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर दिया गया। एक्सएलआरआई के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एसजे ने समारोह को चिंतन और भविष्य की जिम्मेदारी का क्षण बताया। उन्होंने संस्थान की उत्कृष्टता, मूल्यों पर आधारित नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। छात्रों से अनुशासन, धैर्य और निरंतर सीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.