विनम्रता और भाईचारे की भावना से जीवन जीना ही भक्ति है : नीलम
रांची, अगस्त 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को अरगोड़ा बुद्ध विहार स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित जोनल स्तरीय निरंकारी महिला समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रयागराज से केंद्रीय प्रचारक बहन नीलम सचदेवा ने सतगुरु माता सुदीक्षा का संदेश संगत तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता को केवल सत्संग तक सीमित न रखकर उसे अपने दैनिक जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने सतगुरु के विचारों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि हर मानव के साथ प्रेम, विनम्रता और भाईचारे की भावना से जीवन जीना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार और समाज में सेवा, सहनशीलता, समदृष्टि एवं मानवता के भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निरंकारी विचारधारा मानव को जाति, धर्म और भेदभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.