रांची, जुलाई 17 -- रांची। डीपीएस रांची ने शुक्रवार को अपना 37वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कल्पना सोरेन और प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने किया। कल्पना सोरेन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बड़े सपने देखने, आजीवन सीखते रहने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की सीख दी। उन्होंने युवाओं से संवेदनशील, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और आदर्श वैश्विक नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय वहीं से नई शुरुआत की नींव रखें। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सामाजिक संदेश दिए। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने स्कूल की उपलब्धियां साझा कीं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्किल एजुकेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...