सिमडेगा, मई 31 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोगड़ा पारिस में माता मरियम के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास को लेकर मारिया प्रोसेशन का आयोजन भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर पात्रिक खलखो, फादर एलेक्सियुस किंडो व फादर ओसकार ने मिस्सा पूजा कराई। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि मरियम माता त्याग, सेवा, प्रेम और समर्पण की जीवंत मिसाल हैं। उनका जीवन हमें विनम्रता, करुणा और मानव सेवा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। युवा यदि सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- घुटबहार गांव में मरिया प्रोसेशन आयोजित उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष ...