विधेयक हो वापस, मिले तीन सौ यूनिट बिजली फ्री
भदोही, जून 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के नेशनल-रजपुरा बाईपास मार्ग हरियांव स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सोमवार को किसान संगठनों एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षण अभियंता भदोही को सौंपा गया। मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने पूर्वांचल एवं दक्षिणाचंल निगमों को समाप्त करने, निजीकरण को रोकने, पेट्रोल, गैस, डीजल को सस्ता करने, स्मार्ट मीटर को रद्द करने, बिजली 24 घंटे देने की मांग की। साथ ही विद्युत विधेयक-2025 को वापस लेने, तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देने, खाली पदों पर भर्ती करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, किसानों की जमीन पर लगाए गए बिजली के खंभों का पैसा देने, 13 मई को आई आंधी एवं तूफान से नुकसान की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.