फिरोजाबाद, मई 7 -- विधूना में तैनात मैनपुरी निवासी फायर सर्विस जवान की बुधवार शाम तबीयत बिगड़ गई। फायर स्टेशन के जवान उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में तबीयत और अधिक बिगड़ने पर उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला मैनपुरी के थाना बरनाहाल के गांव दौलत निवासी 40 वर्षीय विनय यादव पुत्र फौरन सिंह फायर सर्विस में नौकरी करते थे। वर्तमान में उनकी तैनाती विधूना के फायर स्टेशन पर थी। बुधवार शाम वे जीने से नीचे उतर रहे थे, उसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर अन्य जवानों में खलबली मच गई। आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया। टूंडला के निकट उनकी तबीयत और अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.