मुरादाबाद, नवम्बर 12 -- विधु चतुर्वेदी स्मारक ट्रस्ट की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार सुबह 10 बजे से होगा। संयोजक वाचस्पति मिश्रा ने बताया कि आईएमए भवन, कचहरी कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। बता दें कि रामपुर के फूटा महल निवासी होनहार इंजीनियर विधु चतुर्वेदी की 13 जनवरी, 2012 को दिल्ली के द्वारका में सड़क हादसे में जान चली गई थी। मेधावी विधु की याद में हर वर्ष ये सम्मान समारोह किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.