चम्पावत, फरवरी 19 -- लोहाघाट में डिग्री कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की मांग पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति तीसरे दिन भी धरने पर बैठी रही। इस दौरान उन्होंने अप्रैल माह में रणनीति के तहत आंदोलन की रणनीति बनाई। गुरुवार को लोहाघाट के गांधी चौक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोग तीसरे दिन भी बारिश के दौरान धरने पर बैठे रहे। लोगों ने कहा कि तीन दिन से वह लगातार 14 साल पुरानी सीएम की घोषणा को धरातल में उतारने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन अब तक सत्तारुढ दल ने उनके आंदोलन को समर्थन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए वह डिग्री कॉलेज में विधि संकाय की पढाई खोलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में फिर से वह रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.